अंतर्राष्ट्रीयउत्तराखंडमनोरंजनराष्ट्रीय

ट्रैवल एण्ड टूरिज्म फेयर में उत्तराखंड की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता

ट्रैवल एण्ड टूरिज्म फेयर में उत्तराखंड की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता

देहरादून –भारत के सबसे बड़े ट्रैवल शो नेटवर्क ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर ने 10 जुलाई 2025 को कोलकाता में एक भव्य वापसी की, इसका आयोजन B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस) के रूप में किया जाता है। पहले से कहीं अधिक बड़े पैमाने पर आयोजित इस संस्करण में भारत और पड़ोसी देशों से आए प्रदर्शक और पूरे क्षेत्र से आए योग्य खरीदारों ने भाग लिया। इस वर्ष का आयोजन न सिर्फ नेटवर्किंग के और भी बेहतर अवसर प्रदान करता है, बल्कि क्षेत्रीय साझेदारी को गहराई से जोड़ता है। यह ट्रैवल व टूरिज्म सेक्टर में व्यापार विकास व सहयोग के लिए एक अद्वितीय मंच प्रस्तुत करता है।

ट्रैवल एण्ड टूरिज्म फेयर के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन्होंने विभिन्न राज्यों के पर्यटन स्टॉलों का अवलोकन भी किया। उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य के पर्यटन स्टॉल का विशेष रूप से भ्रमण किया। उन्होंने उत्तराखण्ड टूरिज्म द्वारा प्रस्तुत प्रचार सामग्री विशेषकर ब्रोशर को देखा और राज्य की समृद्ध प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले प्रयासों की सराहना की।

उत्तराखण्ड मंडप पर विशेष रूप से चारधाम यात्रा, मानसखण्ड एक्सप्रेस तथा राज्य के अन्य लोकप्रिय और उभरते पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई। साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न पर्यटन नीतियों और सुविधाओं से भी आगंतुकों को अवगत कराया गया। उत्तराखण्ड टूरिज्म का यह सहभाग राज्य की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य की पर्यटन नीति एवं स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई दिशा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *