उत्तराखंड

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा बैठक

देहरादून- मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में देहरादून में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों ने योजना की वित्तीय और भौतिक प्रगति की जानकारी दी।

बैठक में बताया गया कि योजना के चौथे चरण के अंतर्गत दो हजार 645 गांवों को जोड़ते हुए नौ हजार 500 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में एक हजार 370 किलोमीटर की 212 सड़कों की डीपीआर स्वीकृत हो चुकी है और इन पर कार्य चल रहा है।

सड़क निर्माण की निगरानी के लिए ‘‘इंस्पेक्ट टू परफेक्ट‘‘ मोबाइल एप्प विकसित किया गया है, जिससे कार्यों की वास्तविक समय में निगरानी की जा रही है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखें और प्रगति में तेजी लाएं। उन्होंने पिथौरागढ़ जैसे दुर्गम क्षेत्रों के उन गांवों को भी सड़क से जोड़ने के निर्देश दिए, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए सड़क पहुंचना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *