उत्तराखंड

खटीमा में सीएम धामी ने किया वृक्षारोपण  

खटीमा में सीएम धामी ने किया वृक्षारोपण  

उधम सिंह नगर/खटीमा -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उधम सिंह नगर के खटीमा पहुंचे। जहां उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी माता जी के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने इस दौरान पर्यारवरण संरक्षण का अभियान करते हुए कहा कि हरेला पर्व प्रदेशवासियों की सामुहिक चेतना का उत्सव बन गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण और जल स्त्रोतों को बचाने का संकल्प लेने का भी आवाह्न किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हेंडल पर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरणादायी आह्वान को आत्मसात करते हुए खटीमा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पूज्य माताजी के साथ वृक्षारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *