उत्तराखंडहेल्थ

उत्तराखंड: ग्राम्य विकास मंत्री ने मिलेट्स के उत्पादन और प्रचार-प्रसार पर ध्यान केंद्रित करने के दिये निर्देश

उत्तराखंड: ग्राम्य विकास मंत्री ने मिलेट्स के उत्पादन और प्रचार-प्रसार पर ध्यान केंद्रित करने के दिये निर्देश

देहरादून- ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के मिलेट्स की देशभर में बढ़ती मांग को देखते हुए इनके उत्पादन और प्रचार-प्रसार पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग और पर्यटक स्थलों पर मिलेट्स आधारित बेकरी स्थापित की जाएं, ताकि तीर्थयात्री और पर्यटक स्थानीय उत्पादों से जुड़ सकें।

मंत्री ने शासकीय कैंप कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि मिलेट्स से रस, केक जैसे उत्पाद तैयार कर बाजार में उतारे जाएं, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने हाउस ऑफ हिमालयाज उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर भी जोर दिया और सभी जिलों में वे साइट एमिनिटी सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री हो सके।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अब तक 1 लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मंडवे, झंगोरे और सिंघाड़े से बने बिस्कुट जैसे उत्पाद तैयार कर अभिनव प्रयास किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *