उत्तराखंडशिक्षा

उत्तराखंड में विद्या समीक्षा केन्द्र से शैक्षिक क्षेत्र में आए नए बदलाव 

उत्तराखंड में विद्या समीक्षा केन्द्र से शैक्षिक क्षेत्र में आए नए बदलाव 

देहरादून- नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्थापित विद्या समीक्षा केन्द्र, उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहा है। अब तक प्रदेश के 16 हजार 52 विद्यालय इस केन्द्र से जुड़ चुके हैं और 46 हजार से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इस केन्द्र की स्थापना से विद्यालय स्तर से लेकर महानिदेशालय तक निर्णय अब वास्तविक समय के आंकड़ों के आधार पर लिए जा रहे हैं, जिससे शिक्षण गुणवत्ता, उपस्थिति और संसाधन प्रबंधन में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 95 प्रतिशत स्कूलों में ‘मेरी उपस्थिति चैटबॉट’ के माध्यम से छात्र और शिक्षकों की उपस्थिति डिजिटल रूप में दर्ज की जा रही है। साढे छह लाख छात्रों को ‘पारख उत्तराखंड’ के जरिए अध्ययन सामग्री दी गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्या समीक्षा केंद्र की मदद से शिक्षा प्रणाली अधिक डिजिटल, पारदर्शी और जवाबदेह बन रही है तथा आने वाले समय में शिक्षक प्रशिक्षण और शिक्षा को और प्रभावी बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *