उत्तराखंड: तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित
रूद्रप्रयाग-रुद्रप्रयाग जिले में स्थित तुंगनाथ मंदिर के कपाट आमामी छह नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली यात्रा छह नवंबर को प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए चोपता पहुंचेगी। डोली यात्रा सात नवंबर को रात्रि विश्राम केलिए भनकुन गुफा और आठ नवंबर को शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ मंदिर पहुंचेगी।
