उत्तराखंड

राज्यपाल से की महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य स्नेह राणा ने भेंट

राज्यपाल से की महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य स्नेह राणा ने भेंट

देहरादून-राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राजभवन में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य और उत्तराखण्ड की बेटी, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल देश के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है।

राज्यपाल ने कहा कि स्नेह राणा जैसी खिलाड़ी उत्तराखण्ड की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं को नई दिशा और उत्साह प्रदान करेगी। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटियों में असाधारण क्षमता और प्रतिभा है। स्नेह राणा इसका जीवंत उदाहरण हैं, उन्होंने जो ठान लिया, उसे पूरा कर दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *