उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए 81 करोड़ रूपए स्वीकृत
उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए 81 करोड़ रूपए स्वीकृत
देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास कार्यों के लिए लगभग 81 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के लिए यह स्वीकृति अलग-अलग मदों के तहत दी गई है।
मिसिंग लिंक फंडिंग कार्यक्रम के तहत चमोली जिले में गोपीनाथ मंदिर मार्ग को स्थानीय शैली में बनाने के लिए नौ करोड़ नवासी लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के दूसरे चरण में कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए 40 प्रतिशत केंद्रांश के रूप में तैंतीस करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।
राज्य योजना के तहत बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में धौली नदी पर 120 मीटर स्पान के पैदल झूला पुल के निर्माण के लिये लगभग दस करोड़, धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के थत्यूड-मराड मोटर मार्ग के लिए तीन करोड़ रुपए से अधिक और अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में तल्ली चम्याड़ी से रणतखाल मोटर मार्ग के अवशेष कार्य के लिए पांच करोड़ चौसठ लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त, देहरादून के रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में टाइप-2 के 120 आवास बनाने के लिए 50 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।
