उत्तराखंड

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई IAS अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई IAS अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक

देहरादून-वर्तमान में चल रहे प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन (AOC) के अन्तर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में उत्तराखंड के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की एक अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन को तेजी और पारदर्शिता के साथ काम करना होगा। हर योजना और निर्णय लक्ष्य-आधारित और जन-केंद्रित होना चाहिए। व्यवस्था ऐसी बने कि फाइलों का निस्तारण समयबद्ध हो और योजनाओं का प्रभाव जमीनी स्तर पर तुरंत दिखाई दे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय अधिक गति, अधिक दृढ़ता और अधिक संकल्प के साथ काम करने का है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्द “ये दशक उत्तराखंड का दशक है” का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संकल्प को साकार करना उत्तराखंड के प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आने वाले पाँच वर्ष उत्तराखंड के लिए निर्णायक होंगे और हमें राज्य को ऐसे मोड़ पर लेकर जाना है, जहाँ हर नागरिक यह महसूस करे कि राज्य निर्णायक और सकारात्मक परिवर्तन से गुजर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *