राजभवन में आयोजित हुआ पर्यावरण चुनौतियां और पर्यटन संभावनाओं पर कार्यक्रम
राजभवन में आयोजित हुआ पर्यावरण चुनौतियां और पर्यटन संभावनाओं पर कार्यक्रम
देहरादून-देहरादून स्थित राजभवन में उत्तराखण्ड में सुरक्षा और पर्यावरण चुनौतियां तथा पर्यटन विषय पर विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हनी क्रांति, एरोमा क्रांति, मिलेट क्रांति, स्वयं सहायता समूह क्रांति और होमस्टे क्रांति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए देवभूमि के प्राचीन संतों के आदर्शों का अनुसरण करने और पर्यटन विकास के लिए अतिथि देवो भवः की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि सभी को यह समझना चाहिए कि यदि राष्ट्र होगा तो समाज होगा और समाज होगा तो परिवार सुरक्षित रहेगा।
राज्यपाल ने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2014 के बाद देश की शीर्ष नेतृत्व ने आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में दृढ़ता के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
