उत्तराखंड

उत्तराखंड में गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

उत्तराखंड में गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए राज्य की चीनी मिलों द्वारा क्रय किए जाने वाले गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नए पेराई सत्र 2025-26 के लिए अगेती प्रजाति का मूल्य 405 रुपये प्रति कुंतल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 395 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण को गति देना है और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो। इसी उद्देश्य के तहत वर्ष 2024-25 की तुलना में इस वर्ष गन्ना मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *