उत्तराखंड में आज भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में आज भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
देहरादून-उत्तराखंड में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, देहरादून, रूद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के मैदानी हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।
आज सुबह से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो रही है।
