उत्तराखंड

उत्तराखंड में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचा, प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक होंगे वापस

उत्तराखंड में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचा, प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक होंगे वापस

देहरादून-उत्तराखंड सरकार विद्यालयी शिक्षा में शैक्षणिक संवर्ग के लिए त्रि-स्तरीय ढांचा बनाने जा रही है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रस्ताव को शीघ्र कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाए।

बैठक में बताया गया कि डायट में रिक्त प्रवक्ता संवर्ग के 222 पदों को भरने के लिए अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा, ताकि स्थायी नियुक्ति हो सके और प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक अपने मूल विभाग में लौट सकें।

डॉक्टर रावत ने निर्देश दिए कि नए शैक्षणिक सत्र से पहले सभी विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। समय पर पुस्तकें उपलब्ध न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इसके साथ ही एससीईआरटी के ढांचे के गठन, नियमावली तैयार करने, चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की नियुक्ति और स्कूल-कॉलेजों की स्थापना में भूमि दान करने वाले परिवारों को भर्ती में प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *