उत्तराखंडक्राइम

देहरादून हत्याकांड मामले में दो बदमाशों को लगी गोली, शूटर और सहयोगी गिरफ्तार

देहरादून हत्याकांड मामले में दो बदमाशों को लगी गोली, शूटर और सहयोगी गिरफ्तार

देहरादून-देहरादून में तिब्बती मार्केट के पास हुए हत्याकांड मामले में पुलिस की रातभर कई स्थानों पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसके बाद पुलिस ने आज तड़के सुबह शूटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है।

दोनों बदमाशों का उपचार कराया जा रहा है। इनके कब्जे से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की गई है। पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *