वात्सल्य योजना से जरूरतमंदों को आर्थिक संबल
वात्सल्य योजना से जरूरतमंदों को आर्थिक संबल
देहरादून-महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लाभार्थियों को 3 करोड़ 5 लाख रुपए से अधिक की धनराशि जारी की।
रेखा आर्या ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश सरकार वर्ष 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह तीन हज़ार रूपए की सहायता राशि देती है। जिसमें नवंबर 2025 तक की धनराशि पहले ही जारी कर दी गई थी। रेखा आर्या ने बताया कि दिसंबर में 5114 लाभार्थियों को 1 करोड़ 53 लाख 42 हजार और जनवरी माह के लिए 5078 लाभार्थियों के 1 करोड़ 52 लाख 34 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई है।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष पूर्ण हो जाने, बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं।
