खेल

खेल प्रेमियों के लिए बड़ी ख़बर, इन शर्तों के साथ उत्तराखंड में खेल गतिविधियां शुरू

उत्तराखंड से खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने खेलकूद गतिविधियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। खेलकूद गतिविधियों की शुरुआत के लिए गाइडलाइन जारी हो गई हैं। 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों , गर्भवती महिलाओं और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए खेल परिसर में आने पर रोक रहेगी। 50 फीसदी क्षमता के साथ व्यायाम की पाठशाला संचालित होंगी। स्थानीय खिलाड़ियों को स्टेडियम और खेल केंद्रों पर जाने की अनुमति होगी। तैराकी के लिए अभी प्रतिबंध रहेगा। स्क्रीनिंग की जायेगी। कोरोना पॉजिटिव आने पर परिसर सील किया जायेगा। सभी खिलाड़ियों को एक ही कमरे में नहीं बैठाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *