राहत: उत्तराखंड में मौसम की करवट, सात जिलों के लिए अलर्ट
राहत: उत्तराखंड में मौसम की करवट, सात जिलों के लिए अलर्ट
11 जून से उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। प्रदेश के सात जिलों में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। प्रदेश में हो रही भीषण गर्मी के बीच मौसम की करवट से राहत मिलने की उम्मीद है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, उधमसिंह नगर, नैनीताल के कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश की बौछार और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
देरी से पहुंचेगा उत्तराखंड में मानसून
भारत में मानसून आ चुका है। केरल में मानसून बृहस्पतिवार को पहुंच चुका है। इस बार जानकारी है कि उत्तराखंड में करीब पांच दिन बाद मानसून पहुंचेगा। यानी की 25 जून तक मानसून पहुंच सकता है। अभी मौसम की करवट से गर्मी से राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
