मुख्यमंत्री धामी ने अजय टम्टा को केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर दी बधाई, टम्टा ने भी किया मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद
मुख्यमंत्री धामी ने अजय टम्टा को केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर दी बधाई, टम्टा ने भी किया मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद
देहरादून_मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में खूब बाहया था पसीना ताबड़तोड़ किया था प्रचार प्रसार, टम्टा जीते, केंद्रीय राज्य मंत्री बने, मुख्यमंत्री धामी का जताया हृदय से धन्यवाद व आभार
मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय टम्टा को केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं दी है.. आपको बता दे मुख्यमंत्री धामी के विशेष प्रयासों के चलते ही अजय टम्टा को मोदी 3.0 में स्थान मिला है…. साथ ही ऐसा होने से उत्तराखंड में सभी जातिगत समीकरण भी फिट बैठ गए हैं ….अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने… अजय टम्टा की जीत के लिए… दिन रात ताबड़तोड़ प्रचार प्रसार किया था… और मोदी धामी सरकार के कामकाज के साथ ही… धामी की
अल्मोड़ा क्षेत्र में लोकप्रियता पहले से ही है जिसका पूरा फायदा अजय टम्टा को मिला और जनता ने प्रचंड वोटो से उन्हें सांसद बनाया।
रविवार को दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री Narendra Modi की गरिमामयी उपस्थिति में एनडीए सरकार में अजय टमटा ने केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली है।
