उत्तराखंड

केदारनाथ जा रहे यात्रियों का हजारों की तादात वाला वीडियो वायरल, वीडियो की भीड़ देख हर कोई हैरान

 

 

 

श्रद्धालुओं की भीड़ का वीडियो हो रहा वायरल, केदारनाथ यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव सोनप्रयाग में तीर्थयात्रियों की भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। यहां पर हजारों की तादात में लोग सोनप्रयाग पुल से गुजर रहे हैं।
दरअसल, तीन दिनों तक पहाड़ी जिलों में हुई मूसलाधार बारिश कर कारण केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। ऐसे में तीर्थ यात्री जगह-जगह फंसे हुए थे। तीर्थ यात्री 17, 18 एवं 19 अक्टूबर तक यात्रा बन्द होने के कारण रुके हुए थे। ऐसे में जब 20 अक्टूबर को केदारनाथ यात्रा को खोला गया तो सोनप्रयाग यात्रा पड़ाव में तीर्थ यात्रियों की हजारों में भीड़ जमा हो गयी। यह वीडियो उस दौरान का है, जब केदारनाथ यात्रा को खोला गया और तीर्थयात्री बड़ी संख्या में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए निकले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *