नई दिल्ली में सीएम धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit शाह से की भेंट, क्षेत्रीय संस्कृति व विरासत की प्रतीक मुनस्यारी शॉल की भेंट
नई दिल्ली में सीएम धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit शाह से की भेंट, क्षेत्रीय संस्कृति व विरासत की प्रतीक मुनस्यारी शॉल की भेंट
देहरादून _सीएम धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah से भेंट कर उन्हें क्षेत्रीय संस्कृति व विरासत की प्रतीक मुनस्यारी शॉल भेंट की।
सीएम धामी ने कहा की इस दौरान गृह मंत्री को प्रदेश में वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत संचालित कार्यों व शीतकालीन यात्रा के संबंध में अवगत कराया। साथ ही सहकारिता क्षेत्र के सशक्तिकरण एवं सहकारी संस्थाओं और किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की।
उन्होंने कहा की इस अवसर पर गृह मंत्री जी से राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर भी मार्गदर्शन प्राप्त किया।