उत्तराखंडशिक्षा

रघुनाथ कीर्ति के तीन छात्रों को शलाका परीक्षा में सफलता, दिल्ली में संस्कृत भारती की अखिल भारतीय शलाका परीक्षा 

रघुनाथ कीर्ति के तीन छात्रों को शलाका परीक्षा में सफलता, दिल्ली में संस्कृत भारती की अखिल भारतीय शलाका परीक्षा 

देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के तीन छात्रों ने राष्ट्रीय शलाका परीक्षा में तीन स्थानों पर विजय प्राप्त की है।

संस्कृत भारती की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाली अखिल भारतीय स्तर की राष्ट्रीय शलाका परीक्षाओं में तीन स्थानों पर विजय प्राप्त की है। लोकेश चंद्र बड़सीलिया ने सांख्य शलाका में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मयंक तिवारी ने साहित्य शलाका में द्वितीय तथा तनस्वी ने अमरकोश शलाका में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

संस्कृत भारती की ओर से हर वर्ष अखिल भारतीय स्तर की शलाका परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस बार विभिन्न शास्त्रों की यह परीक्षा जयराम ब्रह्मचर्याश्रम दिल्ली में आयोजित की गई। इसमें शास्त्री द्वितीय वर्ष के योगेश, मयंक और प्राक्शास्त्री की तनस्वी विजयी रही। परिसर के नितिन फुलारा और अमन भट्ट ने भी परीक्षा में प्रतिभाग किया था। छात्रों के मार्गदर्शक के रूप में न्याय विभाग के प्राध्यापक डॉ जनार्दन सुवेदी उपस्थित थे।

विजेता छात्रों को बधाई देते हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीनिवास वरखेडी़ ने कहा कि स्पर्धाओं में भाग लेना विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्त्वपूर्ण भागीदारी निभाता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास जाग्रत होता है और विभिन्न परीक्षाओं की कार्यसंस्कृति का ज्ञान होता है। उन्होंने कहा कि श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के छात्रों ने तीन स्थानों पर विजय हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

दूसरी ओर,परिसर निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की दिन-रात किए गए कठिन परिश्रम का परिणाम है। एक परीक्षा की सफलता अन्य परीक्षाओं में सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *