फिल्म अभिनेता रजनीकांत पहुंचे बद्रीनाथ धाम
फिल्म अभिनेता रजनीकांत पहुंचे बद्रीनाथ धाम
चमोली-हिंदी/साऊथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत बद्रीनाथ धाम पहुंचे। 11:45 पर उन्होंने धाम में पहुंचकर बद्रीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और देश की सुख समृद्धि की कामना करते हुए मंदिर समिति के पुजारी एवं धर्माधिकारी से मुलाकात की।
रजनीकांत के बद्रीनाथ पहुंचने पर बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने उनसे मिलने की कोशिश की और उन्होंने भी अपने समर्थको का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, रजनीकांत ने मंदिर समिति के लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि बद्रीनाथ धाम में पहुंचकर भगवान नारायण के दर्शन करने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त होता रहता है और उन्हें यहां पहुंचकर बहुत सुकून मिलता है।
