उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में होगा संस्कृत चौपाल का आयोजन 

संस्कृत ग्रामों में होगा संस्कृत चौपाल का आयोजन 

देहरादून-उत्तराखंड के संस्कृत ग्रामों में प्रत्येक तीन माह में संस्कृत चौपाल लगाई जाएंगी। जिसमें संस्कृत भाषा के विकास व लोगों को देववाणी संस्कृत के प्रति जागरूक किया जाएगा। संस्कृत चौपाल में भाषा विशेषज्ञ, शोधार्थी और संस्कृत भाष के विद्वान प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा संस्कृत ग्रामों के मुख्य द्वार भी संस्कृत भाषा में उत्कीर्ण किए जाएंगे। मंगलवार को विधानसभा में आयोजित संस्कृत विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिए गए।

विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि संस्कृत ग्रामों को और विकसित करने के लिये केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एवं राज्य संस्कृत विश्वविद्यालय का विशेष सहायोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्कृत ग्राम के युवाओं एवं महिलाओं को राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, विधानसभा एवं केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग व उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *