उत्तराखंड

नैनीताल में शिशु मंदिर स्कूल में लगी भीषण आग

नैनीताल में शिशु मंदिर स्कूल में लगी भीषण आग

नैनीताल-उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कल रात करीब 7.40 बजे चीना बाबा मंदिर के पास स्थित शिशु मंदिर स्कूल में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। आग स्कूल परिसर की ऊपरी मंजिल में लगी थी। टीमों ने समन्वय स्थापित कर तेजी से आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया, जिसके बाद आग को पूरी तरह से बुझाया गया। आग की घटना में कोई जनहानि की घटना नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *