उत्तराखंड

विदेशी नागरिकों के सफल रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ को अमेरिकी दूतावास ने किया सम्मानित

विदेशी नागरिकों के सफल रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ को अमेरिकी दूतावास ने किया सम्मानित

देहरादून-उत्तराखंड में पर्यटन के दौरान कठिन एवं विषम परिस्थितियों में फंसे अमेरिकी पर्यटकों सहित अन्य विदेशी नागरिकों के सुरक्षित एवं सफल रेस्क्यू अभियानों के लिए अमेरिकी दूतावास ने एसडीआरएफ उत्तराखंड को सम्मानित किया है।

एसडीआरएफ को चमोली जिले के माउंट चौखंबा में फंसी दो विदेशी महिला ट्रेकरों, बद्रीनाथ के वसुधारा में फंसे विदेशी ट्रेकर तथा गंगोत्री जैसे दुर्गम एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचालित रेस्क्यू ऑपरेशनों के चलते यह सम्मान दिया गया है।

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान न केवल SDRF पुलिस की कार्यकुशलता एवं विश्वसनीयता को दर्शाता है, बल्कि बल की सुदृढ़, मानवीय एवं पेशेवर पहचान को वैश्विक मंच पर और अधिक सशक्त भी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *