उत्तराखंड

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में अब तक 29 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में अब तक 29 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में अब तक कुल 363 शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में अब तक कुल 2 लाख 80 हजार से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की है। शिविरों में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 29 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक कुल 1 लाख 58 हजार 2सौ 39 व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनता से प्राप्त प्रत्येक शिकायत और सुझाव पर संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए, ताकि शासन और जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत हो। वहीं जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत पौड़ी जिले के विकासखंड जयहरीखाल के घेरुवा गांव में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *