Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंडखेल

देहरादून में अंतर जिला जूडो चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ

देहरादून- परेड ग्राउंड में उत्तराखंड जूडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला जूडो चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हो गया है। स्वर्गीय अमृत लाल गुप्ता की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *