Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड

चारधाम में आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख के पार

देहरादून- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चारों धामों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लग रही हैं और यात्रा लगातार सुचारु रूप से जारी है। शनिवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 96 हजार 116 श्रद्धालुओं ने चारधाम में दर्शन किए। इसके साथ ही कुल श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख 76 हजार के पार पहुंच गई है।

अब तक केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 8 लाख 11 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं बद्रीनाथ धाम में 5 लाख 56 हजार से अधिक, गंगोत्री में 3 लाख 52 हजार और यमुनोत्री धाम में 3 लाख 56 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को मौसम खराब होने की स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

वहीं विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल हेमकुंट साहिब के कपाट भी शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पहले दिन 6 हजार 605 श्रद्धालुओं ने हेमकुंट साहिब में दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *