उत्तराखंड

बिन्दाल नदी में जल्द शुरू होगा चैनेलाइजेशन का काम

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के विजय कॉलोनी क्षेत्र का दौरा कर बरसात से पहले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विजय कॉलोनी पुल से बद्रीनाथ कॉलोनी तक बिन्दाल नदी में चेनलाइजेशन कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले चेनलाइजेशन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि जलभराव और संभावित आपदा से क्षेत्रवासियों को नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी सुरक्षात्मक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने विजय कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए और किसी प्रकार की जल समस्या न होने पाए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *