उत्तराखंड

पिरूल एकत्रीकरण अभियान: वनाग्नि रोकथाम से साथ महिलाओं को मिल रहा रोजगार

रूद्रप्रयाग-वनाग्नि रोकथाम और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग में पिरूल एकत्रीकरण अभियान शुरू किया गया है।

विकासखंड जखोली के दरमोला में आयोजित कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन और मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने पिरूल से भरे वाहन को सोनप्रयाग के लिए रवाना किया।

मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जंगलों में आग फैलाने वाले प्रमुख कारणों में प्रमुख पिरूल को हटाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस कार्य से जोड़कर उन्हें अतिरिक्त आय का अवसर भी दिया जा रहा है।

प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन ने बताया कि एकत्र किए गए पिरूल का उपयोग ईंधन और औद्योगिक कार्यों में किया जाएगा।

जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार ने बताया जिले के 13 आजीविका संघों से जुड़ी 114 महिलाएं इस अभियान में भाग ले रही हैं। और अब तक 434 कुंतल पिरूल एकत्र किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *