उत्तराखंडशिक्षा

शिक्षा के आधुनिकीकरण को विद्यालयों में मजबूत किये जायेंगे आधारभूत ढांचे: शिक्षा मंत्री

देहरादून-शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने श्रीनगर क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

डॉ रावत ने कहा कि नए विद्यालय भवनों के निर्माण से बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षिक वातावरण में अध्ययन का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कंप्यूटर कक्षों की स्थापना से छात्र-छात्राएं डिजिटल शिक्षा व तकनीकी ज्ञान से जुड़ सकेंगे, जिससे वे भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए बेहतर रूप से तैयार हो पाएंगे। डॉ रावत ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने विद्यालय परिसरों का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी पढ़ाई, उपलब्ध सुविधाओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *