हरिद्वार कुंभ बनेगा ग्रीन कुंभ, “हरित हरिद्वार अभियान” होगा संचालित
हरिद्धार-कुंभ मेला-2027 को ग्रीन कुंभ बनाने के लिए हरिद्वार मेला प्रशासन ने एक अभिनव पहल शुरू की हैं। इसके अंर्तगम मेला प्रशासन द्वारा हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के सहयोग से “हरित हरिद्वार अभियान” संचालित किया जाएगा। इस अभियान के लिए मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्रा को समग्र नोडल अधिकारी नामित किया गया है। डॉ. मिश्रा ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि “हरित हरिद्वार अभियान” के अंतर्गत जनसहभागिता के माध्यम से व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराया जाएगा । जिसमें जनता ही जगह और प्रजाति बताएगी और प्रशासन की टीम उस जगह पर वृक्षारोपण करेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए दो फोन नंबर भी जारी किए गए है। उन्होंने आमजन, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं से “हरित हरिद्वार अभियान” में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और स्थायी हरित वातावरण विकसित करना है।

