आईआईटी रुड़की ने हाइड्रोजन कॉन्क्लेव का किया आयोजन; ‘उत्तराखंड हाइड्रोजन वैली’ विज़न का रखा प्रस्ताव
आईआईटी रुड़की ने हाइड्रोजन कॉन्क्लेव का किया आयोजन; ‘उत्तराखंड हाइड्रोजन वैली’ विज़न का रखा प्रस्ताव
रूड़की-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ;आईआईटी, रुड़की ने निजी कंपनी के सहयोग से उत्तराखंड इंडस्ट्री अकादमिक कॉन्क्लेव ऑन हाइड्रोजन का आयोजन किया। सम्मेलन में नीति निर्माताओं, उद्योग जगत, शोधकर्ताओं और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लेकर ग्रीन हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण और हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था के भविष्य पर मंथन किया।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता उत्तराखंड हाइड्रोजन वैली की अवधारणा रही, जिसमें आईआईटी रुड़की को केंद्रीय ज्ञान और नवाचार केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया। इस मॉडल के तहत उद्योगों, सरकारी एजेंसियों स्टार्टअप्स और शोध संस्थानों को जोड़कर उत्पादन, भंडारण, परिवहन और औद्योगिक उपयोग सहित संपूर्ण हाइड्रोजन वैल्यू चेन विकसित करने की योजना बनाई गई।
