Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड

अग्निवीर भर्ती: ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम-2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी

अग्निवीर भर्ती: ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम-2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी

देहरादून-अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न श्रेणियों की ऑनलाइन परीक्षाएं जून 2026 में आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम दिशा निर्देश, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए समय-समय पर भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *