‘‘वैदिक मानस योग’’ के समापन सत्र में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग
हरिद्धार: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोक भवन में पतंजलि योगपीठ द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘‘वैदिक मानस योग’’ के समापन सत्र में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मानस योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बच्चों ने लाइव डेमो प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने अभ्यास के माध्यम से विकसित अपनी एकाग्रता, मानसिक जागरूकता और संज्ञानात्मक क्षमताओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन की राज्यपाल ने सराहना करते हुए कहा कि यह वैदिक मानस योग की प्रभावशीलता का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और आंतरिक चेतना में आया सकारात्मक परिवर्तन अत्यंत प्रेरणादायक है। यह पहल नई पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राज्यपाल ने कहा कि वैदिक मानस योग का सबसे बड़ा उद्देश्य व्यक्ति को स्वयं से परिचित कराना है।
