अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में आयोजित हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि युवा शक्ति ही देश की असली ताकत है। आज का भारत युवा भारत है, क्योंकि युवाओं की सबसे अधिक आबादी हमारे देश में है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, उस अभियान को हमारी युवा शक्ति ही अंजाम तक पहुंचाएगी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि युवाओं का हित केंद्र और प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश सरकार अब तक 30,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है और आने वाले कुछ महीनो में इस संख्या में बड़ा इजाफा होने जा रहा है।
