उत्तराखंड

एसआईआर अभियान के सफल संचालन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

हरिद्धार: हरिद्वार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर अभियान के सफल संचालन के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए बूथ स्तर अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यक दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने तथा पात्र मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने और मतदाता सूची में सही विवरण सुनिश्चित कराने के लिए जागरूक करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *