राज्यपाल ने किया कांवड़ मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण
हरिद्धार: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हरिद्वार पहुंचकर मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, स्वच्छता और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली।
राज्यपाल ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार होने वाली वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्व तैयारी के साथ सुनिश्चित की जाएं व आवश्यकता के अनुसार संसाधनों और मानवबल की तैनाती की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्मिकों की उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में समुचित ब्रीफिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके मनोबल बढ़ाने की बात पर ज़ोर दिया। इसके अलावा राज्यपाल ने कांवड़ मेले के सुचारु संचालन के में एआई आधारित तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि निगरानी, भीड़ नियंत्रण व आपदा प्रबंधन में एआई तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
राज्यपाल विधि-विधान के साथ मां गंगा की आरती में भी शामिल हुए।
