उत्तराखंड

किशोर उपाध्याय मिले भाजपा के शीर्ष नेताओं से, क्या भाजपा में जा रहे किशोर! किशोर उपाध्याय ने कही ये बड़ी बात

किशोर उपाध्याय मिले भाजपा के शीर्ष नेताओं से, क्या भाजपा में जा रहे किशोर! जानिए क्या कहा

उत्तराखंड की राजनीति बड़े उलटफेर की सुगबुगाहट तेज हो गई हैं।
सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के बीच हुई मुलाक़ात प्रदेश संगठन महामंत्री के घर पर हुई मुलाक़ात उत्तराखंड में एक बार फिर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। हालांकि फिलहाल इस पूरे मामले पर किशोर उपाध्याय कुछ भी बोलने से बचते नजर आए..

हालांकि सोशल मीडिया पर ये लिखा-

मैं वनाधिकार आन्दोलन के मुद्दों को लेकर विभिन्न महानुभावों से मिल रहा हूँ।
मेरी कोशिश है कि अगला विधान सभा चुनाव उत्तराखंड के सरोकारों पर हो।
विघ्न संतोषी उसे दूसरे रूप में ले रहे हैं और मैंने पहले भी कहा है कि इन मुद्दों पर लड़ने या स्वीकार करने वालों के साथ वार्तालाप में मुझे कोई हर्ज नहीं लगता।
इसलिये अफवाहों पर ध्यान न दें।
किशोर उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *