उत्तराखंड

बाबा केदार की डोली का ओमकारेश्वर मंदिर से अपने पहले पड़ाव विश्वनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान

बाबा केदार की डोली का ओमकारेश्वर मंदिर से अपने पहले पड़ाव विश्वनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन प्रवास के बाद हिमालय के लिए रवाना हो गई है। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु ओमकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचे हैं। बाबा केदार की डोली के अगुवाई आर्मी बैंड की धुनों से किया जा रहा है. बाबा की डोली आज प्रथम रात्रि प्रवास के लिए गुप्त काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी. इस बारडोली का अतिरिक्त प्रवास गुप्तकाशी में हो रहा है। 24 अप्रैल को डोली केदारनाथ पहुंच जाएगी।
कल देर सायं भैरव नाथ की पूजा अर्चना के बाद भैरवनाथ हिमालय के लिए रवाना हो गए हैं। बाबा भैरवनाथ केदारनाथ के क्षेत्र रक्षक माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *