उत्तराखंड

पराली से भरी पिकअप वाहन में लगी आग

पराली से भरी पिकअप वाहन में लगी आग

देहरादून-देहरादून जिले के थाना कालसी क्षेत्र में जजरेट से एक किलोमीटर आगे सहिया की तरफ जा रही पराली से भरी एक पिकअप में आग लग गई। सूचना पर चौकी सहिया से पुलिस फोर्स को आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना किया गया और फायर सर्विस डाक पत्थर को भी मौके पर आने हेतु बताया गया। वाहन में दो लोग सवार थे, फायर सर्विस की सहायता से मौके पर जाकर आग को बुझाया गया। मिली जानकारी के अनुसार वाहन सवार व्यक्ति विकास नगर से पराली भरकर अपने गांव जा रहे थे, इस दौरान अचानक पराली में आग लग गई। घटना में वाहन लगभग पूर्ण रूप से जल गया है, घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *