Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष

देहरादून – सचिवालय क्रिकेट क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश जोशी और सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री बच्ची सिंह बिष्ट की देख रेख में मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 180 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की गणना के बाद श्री अनिल नेगी को अध्यक्ष, श्री अनुज शेखर को उपाध्यक्ष एवं श्री विनोद शर्मा को सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

इसके अतिरिक्त श्री पवन असवाल को कोषाध्यक्ष, श्री प्रदीप आगरी को संयुक्त सचिव एवं श्री प्रियांशु आहूजा को मीडिया प्रभारी के पद पर निर्विरोध चुना गया था । नवीन कार्यकारिणी के गठन से पूरे सचिवालय में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *