Monday, July 20, 2026
Latest:
उत्तराखंडक्राइम

अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित की फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, देखिए आग का वीडियो

अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य की फैक्टरी में आज सुबह संदिग्ध स्थितियों में आग लग गई। मौके पर फायर बिग्रेड पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अंकिता हत्याकांड के बाद ही फैक्टरी और रिजॉर्ट सील कर दिया गया था। लेकिन आज फिर से फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।

ऋषिकेश गंगा भोगपुर स्थित पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग। वहीं वंतत्रा रिजॉर्ट और फैक्टरी के बाहर पहले से पीएसी तैनात थी।

रविवार सुबह पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लगने की खबर फैलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए टीम जुटी हुई है। अंकिता हत्याकांड के बाद आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट और फैक्टरी दोनों को सील कर दिया गया था।  इसके बाद से ही यहां पीएसी तैनात की गई थी।

पुलकित आर्य की यह फैक्ट्री ऋषिकेश से करीब 25-26 किलोमीटर दूर है। जहां संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने की घटना सामने आई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *