उत्तराखंडशिक्षा

गढ़वाल मंडल में विशेष शिक्षा के 69 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति

देहरादून_ विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज गढ़वाल मंडल के अंतर्गत चयनित 69 सहायक अध्यापकों- विशेष शिक्षा को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

श्रीनगर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा कि नवनियुक्त विशेष शिक्षक दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और समावेशी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालयों के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, डिजिटल शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *