बड़ी ख़बर! यमुनोत्री रोड़ पर बस हादसा, 17 यात्री थे सवार
बड़ी ख़बर! यमुनोत्री रोड़ पर बस हादसा, 17 यात्री थे सवार
यमुनोत्री रोड के डबरकोट डेंजर जोन में एक बस बोल्डर की चपेट में आ गई है, पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर की चपेट में आने से एक महिला यात्री की भी जान चली गई है, ले, जबकि एक अन्य यात्री भी घायल हुआ है जिसे गंभीर स्थिति देख देहरादून के लिए रेफर कर दिया है, आपको बता दे कि यमुनोत्री रोड़ के डबरकोट में लगातार पत्थरों की बारिश होना खतरे का सबब बना हुआ है, तीन सप्ताह पहले ही उत्तराखंड पुलिस के एक जवान की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गयी थी और आज भी यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रही बस जिसमे 17 श्रदालु सवार थे के ऊपर पत्थर गिरने से हैदराबाद निवासी पायल उम्र 30 वर्ष की मौत हो गयी जबकि मुंबई का युवक कृष्णा घायल हो गया और अन्य यात्री सुरक्षित है।