उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने रणकोची धाम से किया जनसंवाद, चम्पावत को ₹170.15 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने रणकोची धाम से किया जनसंवाद, चम्पावत को ₹170.15 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत स्थित माता रणकोची मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्रीय जनता से सीधा संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के लिए ₹170.15 करोड़ की लागत की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें ₹33.95 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹136.20 करोड़ की 11 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सहायता सामग्री भी वितरित की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने “मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल” के अंतर्गत जिले के ऐतिहासिक मंदिरों के पुजारियों को संस्कृति संरक्षण किट वितरित की। उन्होंने चम्पावत के विकास को लेकर 7 महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी कीं, जिनमें बाढ़ सुरक्षा कार्य, मंदिरों का सौंदर्यीकरण, पूर्णागिरि मेला 2026 के लिए ₹2.5 करोड़ की स्वीकृति, सड़कों का डामरीकरण, जिला चिकित्सालय में सुविधाओं का विस्तार, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना तथा इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत आस्था, संस्कृति और इतिहास की समृद्ध भूमि है और संस्कृति ही किसी राज्य की वास्तविक शक्ति होती है। उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रमों को सरकार की “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की अवधारणा का सशक्त माध्यम बताया।

कार्यक्रम में भाजपा एवं प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *