उत्तराखंड में देश की पहली योग नीति का शुभारंभ
उत्तराखंड में देश की पहली योग नीति का शुभारंभ
उत्तराखंड में आज देश की पहली योग नीति का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह नीति उत्तराखंड को योग और वेलनेस के क्षेत्र में वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने आज उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जिस दौरान उन्होंने यह घोषणा की।
