वेद ऋचाओं से गुंजायमान रहा घंटाकर्ण मंदिर, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रस्तुत किए भजन, जीतू बगड्वाल की नृत्य नाटिका की प्रस्तुति सराही गई
वेद ऋचाओं से गुंजायमान रहा घंटाकर्ण मंदिर, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रस्तुत किए भजन, जीतू बगड्वाल की नृत्य नाटिका की प्रस्तुति सराही गई
डॉ वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल
देवप्रयाग। कीर्तिनगर विकासखण्ड के लोस्तु स्थित घंडियाल धार मंदिर में आयोजित नौ प्रहरीय यज्ञ में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग के वेदपाठी छात्रों ने वेद मंत्रों का सस्वर पाठ किया। परिसर के सांस्कृतिक दल भजन एवं जागरों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। जीतू बगडवाल नृत्य नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
श्री घंटाकर्ण देवता के दो दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के वैदिक छात्रों आदित्य बुडा़कोटी, दिगंबर रतूड़ी, हिमांशु पांडेय, अभिषेक गौड़,लव और दीपक द्विवेदी ने स्वस्तिवाचन के साथ ही पुरुष सूक्त इत्यादि मंत्रों का पाठ किया। देवस्नान से पूर्व वेद मंत्रों के पाठ से वातावरण में दिव्यता उत्पन्न हो गई।

इसके बाद विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण,नागराजा,देवी,शिव,नंदा भगवती इत्यादि देवी-देवताओं के जागर और भजनों का गायन किया। नंदा देवी की गाथा के साथ घंडियाल देवता का प्रसंग जोड़कर प्रस्तुत किया गया। विभन्न गढ़वाली गीतों के अनुवाद से तैयार कर बनाये गये संस्कृत गीत और समूह नृत्य को भी विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। विशेष आकर्षण का केंद्र जीतू बडगड्वाल के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका रही। इसमें जीतू का अभिनय योगेश सेमवाल,उसकी पत्नी का अभिनय प्रियांशी तथा आछरियों का अभिनय आरती,शिवानी सती,रिया ठाकुर, निर्मला,ऋतिका तथा जिया ने किया। गायन सूज पैन्यूली और प्रशांत धस्माना का था। नृत्य नाटिका का निर्देशन हिंदी प्राध्यापक डॉ वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने किया। अन्य प्रस्तुतियां अर्चना नौडियाल,पूजा नेगी,पूजा नवानी, गीतांजलि पंत, अनुष्का पोखरियाल, शिवानी ठाकुर, सुधांशु गौड़, आदित्य बिजल्वाण, संस्कृति मेवाड़ गुरु, शशांक चंदोला, हिमांशु उनियाल,मनोज कुलकर्णी आदि ने दीं। योग विज्ञान की छात्रा आरती और रिया ठाकुर ने योग और भारतीय संस्कृति का समन्वय कर योग की सुंदर प्रस्तुति दी। 30 विद्यार्थियों के सांस्कृतिक दल की प्रस्तुतियों की मंदिर के रावल दिनेश प्रसाद जोशी, मंदिर समिति अध्यक्ष सत्येसिंह भंडारी, सचिव उमेद सिंह मेहरा तथा राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज श्रीनगर के प्रधानाचार्य सरोपसिंह मेहरा ने प्रशंसा करते हुए बच्चों को सम्मानित किया।

इससे पहले परिसर से सांस्कृतिक दल को निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने रवाना किया। उन्होंने श्री घंटाकर्ण मंदिर के लिए गंगाजल का कलश भेंट किया। इस गंगाजल से रावल दिनेश प्रसाद जोशी ने श्री घंटाकर्ण देवता की मूर्ति का अभिषेक किया।
वहीं, अनुष्ठान में बतौर मुख्य अतिथि आए विधायक विनोद कंडारी ने मंदिर के बाहर की सुविधाओं के लिए दस लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समिति अन्य कार्यों के लिए भी प्रस्ताव बनाकर दे। विधायक ने कहा कि लोस्तु-बडियारगढ़ के छात्रों की उच्च शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुए यहां डिग्री कॉलेज खोला जा रहा है। आगामी मार्च से पहले उसके भवन का शिलान्यास कर दिया जाएगा। विधायक ने मंदिर में श्री घंटाकर्ण देवता के दर्शन कर पस्वाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्तम। सिंह असवाल, एडवोकेट सूरत सिंह मेहरा,शेरसिंह भंडारी, धीरजसिंह लिंगवाण आदि उपस्थित थे
