मसूरी में शाम 5 बजे के बाद मॉल रोड पर वाहनों की ‘नो-एंट्री’
मसूरी में शाम 5 बजे के बाद मॉल रोड पर वाहनों की ‘नो-एंट्री’
मसूरी-पहाड़ों की रानी मसूरी में बढ़ती यातायात समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने सख्त कदम उठाए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों को चरणबद्ध तरीके से वन-वे करने का प्रस्ताव रखा गया। सबसे बड़ा फैसला मॉल रोड को लेकर लिया गया है। अब शाम 5 बजे के बाद मॉल रोड पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और इसमें केवल आपातकालीन सेवाओं को छूट मिलेगी। जबकि स्थानीय निवासियों और जरूरतमंदों को शाम 6 बजे तक राहत दी जाएगी। साथ ही निवासियों के लिए विशेष पास की व्यवस्था भी की जाएगी।
