पद्मशीर्ष आसन में रिकॉर्ड के लिए रघुनाथ कीर्ति के विशाल सम्मानित
पद्मशीर्ष आसन में रिकॉर्ड के लिए रघुनाथ कीर्ति के विशाल सम्मानित
देवप्रयाग। पद्मशीर्ष आसन में रिकॉर्ड के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के छात्र विशाल भारद्वाज को अमृतसर में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें इंटरनेशनल बुक आफ रिकॉर्ड संस्था की ओर से दिया गया।
विशाल भारद्वाज श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में बीएससी योग विज्ञान द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने पद्मशीर्ष आसन में पहले 33 मिनट 36 सेकंड का रिकॉर्ड बनाया था। इसी कीर्तिमान को तोड़ उन्होंने दो घंटे,9 मिनट और 29 सेकंड का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर उन्हें अमृतसर में सम्मानित किया गया। इससे पहले उन्हें प्राइड ऑफ भारत अवार्ड और योग रत्न पुरस्कार मिल चुके हैं। योग के क्षेत्र में अभी तक 86 मेडल और 47 ट्रॉफियां जीत चुके विशाल ऑनलाइन माध्यम से योग की शिक्षा भी देते हैं। विशाल ने बताया कि अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में 12 देशों के रिकॉर्ड होल्डर आए थे। अवार्ड शो के सीईओ पंकज विग आदि पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने विशाल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त कर उन्हें बधाई दी। परिसर के योग विज्ञान विभाग के प्राध्यापकों डॉ धनेश पीबी, डॉ सुधांशु वर्मा और डॉ रश्मिता ने विशाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विशाल योग के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।